लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शस्त्रों का निर्माण, संग्रहण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों पर बांदा पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही

दुर्ग :- पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न  कराये जाने तथा लोकसभा चुनाव को प्रतिकूल रुप से प्रभावित कर सकने वाले अराजक तत्वों की विरुद्ध  की जा रही कठोर कार्यवाही के क्रम में थाना अतर्रा व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित अवैध शस्त्रों के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

गौरतलब हो कि दिनांक 5.4.2024 की देर रात अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु पुलिस टीम भ्रमणशील थी इसी दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली की गोखिया गांव के पास बड़ी नहर के किनारे हार में कुछ व्यक्तियों द्वारा भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर गोखिया हार ननकी भाऊ आडार के पास से 2 अभियुक्तों को अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हुए हुए गिरफ्तार कर लिया गया ।

अभियुक्तों के कब्जे भारी मात्रा में निर्मित/अर्धनिर्मित तमंचे, राइफल, बन्दूक, कारतूत व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं । अभियुक्तों द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारी मात्रा में अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा था तथा निर्मित अवैध शस्त्रों की बांदा व उसके आस-पास के जनपदों में बिक्री की तैयारी में थे । पुलिस द्वारा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एक बड़ी कार्यवाही की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ट्रक कंड्रक्टर से नगदी 7,200 रूपये लूट कारित करने वाले तीन आरोपी को खुर्सीपार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Next post दुर्ग ग्रामीन विधानसभा क्षेत्र ग्राम बेलौदी में आयोजित कर्मा जयंती में पहुचे विधायक ललित चन्द्राकर