गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: ATS सोसाइटी के फव्वारे में खून से लथपथ मिला युवती का शव, कोई भी न कर सका पहचान

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: ATS सोसाइटी के फव्वारे में खून से लथपथ मिला युवती का शव, कोई भी न कर सका पहचान

युवती के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और नाक से खून भी निकल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मगर चार घंटे की पड़ताल के बावजूद युवती की पहचान नहीं कर पाई है।

Dead body of girl found soaked in blood in fountain of ATS Society in Indirapuram Ghaziabad
मिली जानकारी के अनुसार, टावर नंबर 11 के भूतल पर एक कारोबारी परिवार के साथ रहते हैं। वह कई दिनों से जरूरी काम से विदेश गए हुए हैं। सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि कारोबारी के फ्लैट के सामने में 30 वर्षीय वहीं, सोसाइटी के किसी भी व्यक्ति ने युवती को पहचाना नहीं है। ऐसे में सवाल है कि सोसाइटी की सुरक्षा होने के बावजूद बाहर से युवती अंदर कैसे पहुंची.? वह किसके फ्लैट में मिलने गई थी या उसके परिवार के लोग सोसाइटी में रहते हैं। फिलहाल हाईराइज सोसाइटी में युवती का शव मिलने के मामले में अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। उधर, ट्रांस हिंडन जोन में अधिकारियों की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डीसीपी शुभम पटेल घटना के कई घंटे बाद दोपहर 12:00 बजे मामले की जांच करने पहुंचे। उनके अलावा इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह और इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी भी घटना के बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं। हत्या, आत्महत्या या हादसे के एंगल से जांच  घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी युवती की पहचान के साथ हत्या और आत्महत्या के अलावा हादसे के एंगल पर भी जांच करने की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मारपीट और अपमान के आरोपी पार्षद और पार्षद पुत्र को भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय कैप्टन शुभम की मां को 50 लाख रुपये का चेक देरहे थे।