फतेहपुर में बड़ा हादसा: ऑटो सवार आठ लोगों की मौत, दो घायल, मची चीख-पुकार

फतेहपुर में बड़ा हादसा: ऑटो सवार आठ लोगों की मौत, दो घायल, मची चीख-पुकार

फतेहपुर में बड़ा हादसा हुआ है। हादसा जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास का बताया जा रहा है। दुर्घटना में ऑटो सवार आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

Big accident in Fatehpur, eight people Died, two injured

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में ऑटो सवार आठ लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना जहानाबाद के चिल्ली मोड़ के पास की है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के वक्त ऑटो में 14 लोग सवार थे। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। एक साथ आठ शवों को देख हर कोई सहम गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आखिरी दौर का मंथन जारी, सिद्धारमैया का नाम लगभग तय, क्या होगा डीके शिवकुमार का
Next post जस्टिस प्रशांत मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के बनेंगे जज