NGO की आड़ में देह व्यापार, हुई कार्रवाई

बिलासपुर में एक महिला NGO की आड़ में सैक्स रैकेट चला रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर चार महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि सरकंडा के बंगालीपारा में एक महिला अपने मकान में सैक्स रैकेट चला रहा है। उसके घर में दूसरे मोहल्लों की महिलाएं और युवक आते हैं। सूचना को पुलिस ने पहले पुख्ता किया। फिर शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से पाइंटर बनाकर एक युवक को भेजा गया।

इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की। पुलिस वहां पहुंची, तब तीन महिलाएं मिली। वहीं एक युवक और महिला दूसरे कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान की तलाशी ली, तब वहां से आपत्तिजनक सामान के साथ ही रुपए भी मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार दुर्गा प्रशाद सर्वे कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा का रहने वाला है। युवक और महिलाओं को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि सरकंडा के साथ ही शहर के कई बाहरी कॉलोनियों में देह व्यापार करने वाले दलाल सक्रिय हैं, जो किराए पर मकान लेकर रहते हैं। इन मकानों में बाहर से युवतियां और महिलाएं आती हैं, जो देहव्यापार में लिप्त रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CAA लागू होकर रहेगा, अमित शाह
Next post एसपी ने जारी किया निर्देश, सप्ताहिक अवकाश देने की घोषणा