Oscars के मंच एक्टर Will Smith ने होस्ट क्रिस रॉक को मारा मुक्का

Oscars के मंच एक्टर Will Smith ने होस्ट क्रिस रॉक को मारा मुक्का

Oscars 2022 में मशहूर एक्टर विल स्मिथ  ने प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) को मुक्का मार दिया. जानकारी के मुताबिक, प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) ने विल स्मिथ (Will Smith) की पत्नी के बालों के बारे में कमेंट किया था,जिसपर विल स्मिथ को गुस्सा आ गया. वह खड़े होकर मंच पर गए और फिर क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया.

क्रिस रॉक ने फिल्म G.I. Jane को लेकर विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) का मजाक उड़ाया था. उन्होंने जेडा के गंजेपन पर कमेंट करते हुए कहा था कि G.I. Jane 2 का इंतजार जेडा नहीं कर सकतीं.

क्योंकि फिल्म में लीड एक्ट्रेस का लुक बाल्ड (गंजा) था. जबकि जेडा ने Alopecia नाम की गंजेपन की बीमारी की वजह से हटवाए हैं. पत्नी का यूं मजाक बनना विल को पसंद नहीं आया और उन्होंने चलते शो में क्रिस को मुक्का को मुक्का मारकर अपनी नाराजगी भी जता दी.

जाहिर है कि इससे सभी के होश उड़ गए. क्रिस रॉक मुक्का खाने के बाद थोड़ी देर सन्न खड़े रहे. विल ने उन्हें कहा कि मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से दोबारा मत निकालना और क्रिस ने जवाब दिया कि वह ऐसा नहीं करेंगे. ऑस्कर्स 2022 सेरेमनी में शामिल लोगों के साथ-साथ इवेंट को टीवी पर देखने वाली जनता भी शॉक रह गई. मिनटों में विल स्मिथ और क्रिस रॉक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. दोनों को लेकर खूब चर्चे भी हो रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा-टीएमसी के विधायक में मारपीट एक घायल, शुभेंदु अधिकारी समेत पांच निलंबित
Next post सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए 13 गिरफ्तार