रामानंद मौर्य बनें कुशवाहा समाज के अध्यक्ष

भिलाई  मौर्य कुशवाहा समाज अशोक चौक डबरापारा खुर्सीपार में निर्वाचन हुआ। जिसमें वैशाली नगर जोन के अध्यक्ष व राजीव नगर वार्ड के पार्षद रामानंद मौर्या समाज के अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीद्वार थे। समाज के लाेगों ने स्वफूर्त मतदान कर रामानंद मौर्या को अध्यक्ष चुने।

सदस्यों ने किया मतदान

समाज में अरुण मौर्य, आरके सिंह,एस एन वर्मा, अशोक वैद्य, माधव कुशवाहा,रामानुज वर्मा, राजकिशोर, आरसी मौर्य, अनिल सिंह, अशोक सिंह, रामानुज वर्मा, अनिल सिंह कुशवाहाख् सुभाषचंद्र मौर्य, नंदकुमार मौर्य, शिव कुमार मौर्य शेषनाथ मौर्य, आशीष कुशवाहा, हरीश सिंह, हरे राम प्रसाद, अजय कुशवाहा, रामचंद्र सिंह, प्रभुनाथ, सुदामा सिंह, चंदा मौर्या, शिवप्रसाद, ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा और रामकुमार मौर्य समेत समाज के सभी सदस्यों ने मतदान किया।

कार्यकारिणी की घोषणा 22 को

अध्यक्ष रामानंद शपथ लेने के बाद कार्यकारिणी की घोषणा 22 फरवरी को करेंगे। कार्यकारिणी में महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव समेत अन्य पदों की घोषणा की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बैंक असिस्टेंट लड़की निकली धोखेबाज
Next post तेलंगाना से विस्फोटक ला रहे नक्सल समर्थक गिरफ्तार