हिमस्खलन की चपेट में आए सात जवानों की मौत की पुष्टि

हिमस्खलन की चपेट में आए सात जवानों की मौत की पुष्टि

अरुणाचल प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पहाड़ी इलाके में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से सात जवानों की मौत हो गई।

सेना ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इन जवानों के बर्फ के नीचे दब जाने की बात सामने आई थी।

इसके बाद उन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू किए गए। लेकिन बचाव दल को सैनिकों के शव मिले।

हिमस्खलन की यह घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रहे एक सैन्य दल का हिस्सा थे।

तभी हिमस्खलन होने से वे उसकी चपेट में आ गए थे। उन्हें ढूंढने के लिए विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें।

हालांकि, इलाके में खराब मौसम ने टीम का काम मुश्किल बना दिया। इस पूरे इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं टर्म-1 परीक्षा का परिणाम
Next post भाजपा के घोषणा पत्र 130 वादे