सीडीएस रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 11 लोगों की मौत

सीडीएस रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में 11 लोगों की मौत

तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। रक्षा मंत्री संसद में कल इस घटना पर पूरी जानकारी देंगे।

सूत्रों के मुताबिक, हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर सरकार कल संसद में बयान जारी करेगी। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जनरल बिपिन रावत के घर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह कल संसद में बयान देंगे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि यह सुनकर दुख हुआ कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मैं घटना के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा हूं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर हादसे पर नजर बनाए हुए हैं। वे रक्षा मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जल्द ही वे इस पर संसद में बयान जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ी तो वे घटनास्थल पर भी जा सकते हैं।

दुर्घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर क्रैश से आग लग गई, जिसमें अधिकारी बुरी तरह झुलस गए हैं।

हालांकि, अभी तक सीडीएस बिपिन रावत की हालत के बारे में सेना के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनकी हालत के बारे में संसद में बयान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा के दो प्रत्याशियों ने छोड़ा चुनावी मैदान
Next post देश में शोक की लहर, राष्ट्रपति बोले- देश ने अपना बहादुर बेटा खो दिया