जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा निरस्त,पुणे में तीन गिरफ्तार

जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा निरस्त,पुणे में तीन गिरफ्तार

सेना ने प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी मिलने के बाद जनरल ड्यूटी कर्मियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक पुणे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि उचित उम्मीदवार के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं करती।

पर्चा लीक होने का पता चला
अधिकारी ने कहा कि पुणे की स्थानीय पुलिस के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार रात को सैनिकों (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया।  इस मामले में आगे की जांच जारी है और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरकरार रखने के मद्देनजर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पीएम मोदी तमिल न सीख पाना मेरी सबसे बड़ी कमी
Next post अंतरिक्ष में भेजी पीएम मोदी की तस्वीर,भगवद् गीता