एसबीआई कैश काउंटर से चोरी कर,प्रेमिका के डांस में उड़ाए

एसबीआई कैश काउंटर से चोरी कर,प्रेमिका के डांस में उड़ाए

राजधानी रायपुर में जय स्तंभ चौक के एसबीआई के कैश काउंटर से ढाई लाख रुपये चुराने वाला कृष्णा राजू रेड्डी रंगीन मिजाज का निकला। शातिर चोर की गिरफ्तारी के बाद उसके बयान से पुलिस भी हैरान रह गई। उसने पुलिस को बताया कि बंद कमरे में वह अपनी गर्लफ्रेंड को नाचने के लिए कहता था और इस दौरान वह उस पर नोटों की बारिश करता था।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा की गर्लफ्रेंड रायपुर में रहती है। फिल्मों में डांस करती हुई लड़कियों पर हीरो के द्वारा नोट उड़ाने का अंदाज राजू को खासा अच्छा लगता था। वह भी फिल्मी स्टाइल में ग्लैमर से भरी जिंदगी जीना चाहता था और इसी शौक को पूरा करने के लिए वह बंद कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड को नचाता और उस पर नोट उड़ाता जाता।इस शौक को पूरा करने के लिए वह चोरी करता था और ज्यादातर बैंकों को निशाना बनाने की फिराक में रहता था। भिलाई निवासी चोर कृष्णा राजू रेड्‌डी ने करीब छह दिन पहले एसबीआई की ब्रांच में जाकर बकायदा रेकी करने के साथ ही लगातार कैशियर पर नजर गड़ाकर रखी थी। जैसे ही कैशियर का ध्यान हटा, राजू ने काउंटर में हाथ डालकर ढाई लाख रुपए पार कर दिए थे।कृष्णा राजू चोरी से पहले पूरी रेकी कर लेता था। सारी जानकारी जुटा लेने के बाद ही घटना को अंजाम देता था। रायपुर के स्टेट बैंक भी ये कई बार आकर सब कुछ देख चुका था। इससे पहले साल 2011 में इस चोर ने भिलाई की एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की थी, जिसके बाद जेल में सजा काट चुका था फिर साल 2019 में इसने राजनांदगांव के बैंक के कैश काउंटर से भी रुपए चुरा लिए थे।पुलिस ने बताया कि चोरी करने के दौरान वह फर्जी सिम लगाकर मोबाइल का उपयोग करता था। इतना ही नहीं बाइक भी दूसरे की लेकर जाता था। बड़ी बात यह है कि यह इतना शातिर है कि उस दौरान सिविक सेंटर स्थित कम्प्यूटर हार्डवेयर दुकान में नौकरी करके फरारी काट रहा था। पुलिस को शक है कि आरोपी ने रायपुर, राजनांदगांव और दुर्ग में कई अन्य वारदातें की हैं। इसकी तफ्तीश भी पुलिस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post OTT प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के लिए सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश
Next post मास्क नहीं पहनने पर 200 रु. लगेगा जुर्माना