महाराष्ट्र के वाशिम जिले  में 229 लोग पाए,कोरोना पोजिटिव, प्रशासन सतर्क

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में 229 लोग पाए,कोरोना पोजिटिव, प्रशासन सतर्क

महाराष्ट्र में कोरोना (Corona) मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है, आज वाशिम जिले (Vashim) में 318 मरीज पाए जाने से इस संख्या में और इजाफा हुआ है. उल्लेखनीय है कि एक होस्टल से 229 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं. लक्षण दिखाई देने पर पहले कुछ लोगों का टेस्ट किया गया, जिसमें 39 लोग पॉजिटिव निकले, बाद में होस्टल के सभी लोगों का टेस्ट किया गया जिसमें कुल 229 लोग संक्रमित पाए गए. होस्टल में 327 लोग रहते हैं.जहां प्रशासन कोरोना को नियंत्रण में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है, वहीं पर एक ही जगह पर इतने सारे मरीजों का पॉजिटिव पाया जाना चिंता का विषय बन गया. वाशिम जिलाधिकारी एस शन्मुगराजन ने हॉस्टल की स्थिति का जायजा लिया. रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासी आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा हॉस्टल में रहते हैं.जानकारी मिली है कि यह सभी छात्र अमरावती जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए है. कुछ लोग तो अनौपचारिक तौर पर इसे कोरोना की दूसरी लहर भी कह रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुडुचेरी में लगा राष्ट्रपति शासन
Next post भारत पाकिस्तान के बीच हॉटलाइन वार्ता,सीजफायर कायम करने पर सहमत