मैत्रीबाग में प्रवेश को लेकर हुआ जमकर विवाद

मैत्रीबाग में प्रवेश को लेकर हुआ जमकर विवाद

भिलाई इस्पात संयंत्र संचालित मैत्रीबाग में रविवार को भीड़ उमड़ पड़ी यहां पर करीब 2000 लोग पहुंचे थे। वही कोरोना के नियमों के तहत 12 साल की उम्र तक के बच्चों को प्रवेश की मनाही है। बच्चों के साथ पहुंचे लोगों को गेट से प्रवेश नहीं दिया गया। इसे लेकर कई लोगों ने हंगामा मचा दिया। हंगामे को देखते हुए मैत्रीबाग प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर मोर्चा संभाला।कोरोना काल में भिलाई इस्पात संयंत्र ने मैत्रीबाग को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। अब जाकर मैत्रीबाग को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए खोला गया है।  खोलने के बाद आज पहला रविवार था, इसकी वजह से यहां पर काफी भीड़ एक साथ पहुंच गई। लोगों से कोरोना के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान गेट पर ही किया गया। इसके तहत ही बच्चों को रोक दिया गया।बताया जाता है कि वह पालक एकाएक भड़क गए जो अपने बच्चों को लेकर मैत्रीबाग पहुंचे थे। इनके द्वारा हंगामा मचाया गया। कहा गया कि उनके बच्चों को भी प्रवेश दिया जाए। प्रबंधन ने नियमों का हवाला देते हुए प्रवेश देने से मना कर दिया ।जब पालक शांत नहीं हुए तब जाकर मैत्रीबाग प्रबंधन ने इसकी सूचना नेवाई पुलिस को दी। पुलिस ने आकर लोगों को समझाइश दी और उन्हें वापस लौटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा नेता के घर भाजपाईयों ने किया जमकर हमला
Next post सऊदी अरब -महिलाओं को सेना में शामिल होने की दी मंजूरी