ओमान में अचानक आई बाढ़, भारी बारिश से मची तबाही; स्कूली बच्चों सहित 17 की मौत

ओमान में अचानक आई बाढ़, भारी बारिश से मची तबाही; स्कूली बच्चों सहित 17 की मौत

Dubai : भारी बारिश के कारण ओमान में बाढ़ आ गई है। इससे लगभग 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान छात्रों को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसपर सवार बच्चों सहित चालक की मौत हो गई। ओमान का उत्तरी अल शरकियाह प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

ओमान के सरकारी ने बताया कि रायल ओमान पुलिस और ओमानी सेना को बाढ़ ग्रस्त इलाकों से नागरिकों को बाहर निकालने के लिए तैनात किया गया है। इस बीच दुबई में भी भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाओं के चलने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘रामदेव, बालकृष्ण एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
इजरायल ने भारत से की ईरान को रोकने की अपील, पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत से बड़ी उम्मीद Next post इजरायल ने भारत से की ईरान को रोकने की अपील, पश्चिम एशिया में शांति के लिए भारत से बड़ी उम्मीद