सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत

कवर्धा:   कबीरधाम जिले में एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कबीरधाम के पोलमी घाटी इलाके में एक कार के पलटकर 50 फीट नीचे गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, बेमेतरा जिले के रहने वाले फागू यादव का परिवार अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गया हुआ था।  बताया कि वापसी के दौरान जब परिवार पोलमी घाटी के करीब पहुंचा, तब उसकी कार पलटकर लगभग 50 फीट नीचे गिर गई।

अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल चार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शौचालय के एक कमरे मे दो टॉयलेट सीट,“इंडियन आविष्कार”
Next post केंद्र व राज्य सरकार द्वारा योजनाओं को समय पर ऋण लाभ सुनिश्चित करें