नक्‍सलियों ने पूर्व सरपंच के सीने पर बंदूक टिकाकर मारी गोली

कांकेर  नक्‍सल प्रभावित जिले के ग्राम पंचायत खुटगांव के पूर्व सरपंच नोहर सिंह तुलावी को नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया है। हालांकि घायल नोहर को गोली मारने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। जिसके बाद घायल नोहर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गुकोंदल लाया गया। इसके बाद पूर्व सरपंच को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्‍पताल लाते वक्‍त पूर्व सरपंच ने दम तोड़ दिया।

नोहर तुलावी उस वक्त मोनेट माइंस में काम कर रहा था तभी तीन नक्‍सली माइंस के अंदर आ घुसे और नोहर के सीने में बंदूक टिका कर गोली मारते हुए जंगल की ओर भाग खड़े हुए। गोली लगने के बाद नोहर भी भागने लगा जिसके बाद नक्सलियों ने नोहर को पकड़ कर सिर पर पत्थर से हमला कर दिया और भाग निकले।

जिसके बाद घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले नक्सलियों ने नोहर के खिलाफ पर्चा भी फेंका था। जिसमें पर्चे के माध्यम से नक्सलियों ने नोहर पर मोनेट माइंस का दलाली करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद आज नक्सलियों ने नोहर को गोली मार कर हत्या की प्रयास किया। हालांकि घटना की जानकारी होने के बाद दुर्गुकोदल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

स्माल एक्शन टीम, किसी घटना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए नक्सलियों का स्माल एक्शन टीम मौके पर पहुंचता है और घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो जाता है। इस टीम में 3 से चार सदस्य शामिल होते हैं। ये सदस्य कम उम्र के नौजवान होते हैं ताकि घटना को अंजाम देने के बाद फुर्ती से भाग सके। इस घटना में भी चार सदस्य घटना स्थल पहुंचे थे जिसमें एक नक्सली गेट के पास खड़ा था,और बाकी के तीन नक्सली माइंस के भीतर घुसकर नोहर की तलाश करने लगे और मिलते ही सीने में बंदूक टिकाकर गोली मारी और भाग खड़े हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ICICI बैंक में 15 लाख की लूट, कर्मचारियों को बंधक बनाकर ले गए कैश
Next post पंच की हत्या करने वाले चाचा भतीजे को फांसी की सजा