आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्च्यिों समेत छह की मौत, 6 महिलाएं झुलसी

महासमुंद  सराईपाली ब्लाक के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रहे 11 मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना में पांच महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेहोशी की हालत में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पांच महिलाओं को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम घाटकछार की यह घटना है।  दो बजे यह घटना हुई। खेत में रोपा लगा रहे थे 11 श्रमिक आकाशीय बिजली गिरने से मुर्छित हुए थे। छह श्रमिकों का उपचार जारी है। गांव में शोक का माहौल है।

बताया गया कि खेत मे रोपाई कर रहे सभी लोगों पर बिजली गिरी। दुर्घटना में जानकी, लक्ष्मी यादव, बसंती नाग, जमोवती और नोहरमति की मौत हो गई है। वहीं पंकजनीं, पार्वती मालिक, तपस्वनी, पुन्नी, गीतांजलि और शशि मांझी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार सराईपाली अस्पताल में भर्ती जारी है।

सिंघोड़ा थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया है कि, ग्राम घाटकछार मे आसमान से बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है. बाकी छह लोग घायल हैं। एक अन्य घटना में माधोपाली में मवेशी चरा रहे चरवाहे की गाज गिरने से मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चिता, खींचकर बाहर निकाला शव, पांच गिरफ्तार
Next post नशा मुक्ति अभियान चला रहीं महिलाओं की पिटाई