IAS कॉन्क्लेव,CM ने देखा अफसरों का हुनर

IAS कॉन्क्लेव,CM ने देखा अफसरों का हुनर

रायपुर. आईएएस कॉन्क्लेव 2022 का आज सीएम भूपेश बघेल ने शुभारंभ किया. आईएएस कॉन्क्लेव में आज सीएम बघेल भी आईएएस अफसरों की तरह शूट-बूट में अलग ही अंदाज में नजर आए. राजकीय गीत के साथ कॉन्क्लेव का शुभारंभ हुआ.

IAS रानू साहू छत्तीसगढ़ी में कार्यक्रम का संचालन कर रहीं हैं. इस कॉन्क्लेव में राज्य की बेहतरी के लिए सीएम और अफसरों के बीच संवाद होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रत्येक गांव अपने आप में गणराज्य है. गांवों में अब भी गण का विधान चलता है.

उन्हें विश्वास में लेकर काम कीजिए, लोग आपका साथ देंगे. आप गांव में सारी सुविधाएं दीजिये ताकि पलायन ना हो. फिर ग्रामीण गांव से शहर की ओर सिर्फ घूमने आएंगे. गांव उत्पादन का केंद्र बने और शहर बिक्री का केंद्र बने, उतना ही उत्पादन करें जितना बिक सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बीएसपी कर्मी से 40 लाख की ठगी, लोन दिलाने के नाम पर
Next post ठेकेदार की आत्महत्या मामले में कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने सौंपा इस्तीफा