पार्षदों ने कांग्रेसी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

पार्षदों ने कांग्रेसी नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

जांजगीर जिले के खरौद नगर पंचायत में नगर पंचायत का अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से है। इसके बावजूद पार्टी के पार्षदों ने ही अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पार्षदों ने एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंप दिया है। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ये है खरौद नगर पंचायत की स्थिति 15 पार्षद वाले खरौद नगर पंचायत में कांग्रेस के 5, बीजेपी के 5, शिवसेना का एक और 4 निर्दलीय पार्षद हैंं।

चुनावों परिणाम के दौरान निर्दलीयों और शिवसेना के समर्थन से यहां पर कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था। पार्षदों के इल्जाम पार्षदों ने बताया कि कई बार अध्यक्ष हमसे दुर्व्यवहार करते हैं।

जनहित के कार्य करने के बजाए व्यक्तिगत फायदे के लिए काम करते हैं। गलत तरीके से बात करते हैं। जिसके चलते क्षेत्र की जनता भी इनसे नाराज हैं।

पार्षदों ने कलेक्टर को बताया है कि अध्यक्ष निधि के पैसे से का भी अध्यक्ष दुरुपयोग करते हैं। अध्यक्ष कांति कुमार केशरवानी के 2 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। मगर वह हमसे हमारे वार्ड में काम करने के लिए भी पैसे मांगते हैं। जिसकी वजह से हम इलाके में काम नहीं करवा पा रहे।

पार्षदों ने अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्र में पानी की समस्या है। इसके लिए भी कई बार कह चुके हैं। मगर इस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पार्षदों के इस तरह से मोर्चा खोलने से अध्यक्ष की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है। पार्षदों ने कलेक्टर से यहां जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिन निर्धारत करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 15 लाख रोजगार तैयार करने का मिशन मुख्यमंत्री
Next post हार के बाद टेस्ट कैप्टेंसी से विराट का इस्तीफा