मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को सरकार की प्रमुख योजनाओं को लागू करने को लेकर अफसरों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अफसरों से पूछा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को कितना मिला और किस क्षेत्र में अभी काम करना बाकी रह गया है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए दी गई धनराशि के खर्च का लेखाजोखा भी अफसरों से मांगा। कृषि सचिव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन साल में 15 लाख से पंजीकृत किसानों की संख्या अब 24 लाख हो गई है।

जबकि खेती का पंजीकृत रकबा 24 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लाभ के लिए फसल चक्र के लिए राज्य के हर ब्लाक में कार्यशाला आयोजित कर जागरूक करने का प्रयास किया जाए। जिससे वे धान, मक्का के अलावा दूसरी फसल उपजाने के लिए प्रेरित हो सके।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य में कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन के मरीज बढ़ रहे है। सीआरपीएफ के जवानों के संक्रमित होने के साथ-साथ स्कूलों में बच्चे और शिक्षक संक्रमित हो रहे हैं। हर दिन कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करें।

बाजारों में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों का जाने से रोकने का प्रयास करे। इसके साथ ही अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बेड, आक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

इसके साथ ही जहां परीक्षा आदि हो इसके लिए सेंटरों की संख्या बढ़ा दी जाए। जिससे संक्रमण का खतरा कम से कम हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सैकड़ों की तादाद में सामने आ रहे कोरोना मरीज
Next post कांग्रेस की शशि सिन्हा प्रथम महापौर, सभापति केशव बने बछोर,निगम रिसाली