लापरवाही बरतने के चलते खाद्य निरीक्षक निलंबित

बेमेतरा खाद्य अधिकारी को निर्वाचन कार्य में लापरवाही करना महंगा पड़ गया। लापरवाही बरतने के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, खाद्य निरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा की ड्यूटी निर्वाचन कार्य के भोजन व्यवस्था के लिए लगाई गई थी।

जहां उन्होंने कार्य में लापरवाही बरती जिसके आधार पर रिटर्निंग अधिकारी विश्वास राव मसके ने अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट सौंपी गई है। वही जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय बेमेतरा कलेक्ट्रेट में रखा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बचाने आईं महिलाओं पर बरसाईं लाठियां
Next post दो नेताओं की हत्‍या,बाद धारा 144 लागू