नक्सलियों ने 4 लोगों को फांसी पर लटकाया

बिहार के गया जिले में नक्सलियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटका दिया है। मिली जानकारी के

मुताबिक नक्सलियों ने गया मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर डुमरिया प्रखंड के मौनवार गांव में एक ही परिवार के चार लोगों को फांसी पर लटका दिया है।

मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मारे गए लोगों में एक ही घर के दो पति और उनकी पत्नियां हैं।

नक्सलियों ने लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से एक घर को भी बम से उड़ा दिया और मोटरसाइकिल में आग लगा दी।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक मारे गए लोगों में सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, मनोरमा देवी और सुनीता सिंह शामिल हैं।

माओवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा लगाकर धमकी भी दी है, जिसमें लिखा है कि मारे गए लोग इंसानियत के हत्यारे हैं और उन्हें विश्वासघात करने की सजा दी गई है।

नक्सलियों ने लिखा है कि ये चार हत्याएं उनके 4 साथियों अमरेश, सीता, शिवपूजन और उदय की हत्या का बदला है। उन्हें जहर देकर साजिश का शिकार बनाया गया था। आगे भी ऐसी कार्रवाई करते रहेंगे।

एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा कि फिलहाल बिहार में स्थानीय चुनाव चल रहे हैं। नक्सलियों ने यह कायराना हरकत चुनाव में दबिश दिखाने के लिए की है।

हत्या उसी जगह हुई है, जहां पहले 4 नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान कर रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post धर्मांतरण के विरूद्ध पखवाड़ा का आयोजन
Next post CM की पदयात्रा,15 मिनट थमा रहेगा रायपुर-नागपुर NH, कई रूट डायवर्ट