जला रहे थे CM का पुतला, जले BJP कार्यकर्ता

पत्थलगांव मे गांजा तस्करों ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कार से कुचल दिया था. उसी घटना का विरोध करते हुए भाजयुमो कार्यकर्ता पुतला दहन करने के लिए जांजगीर चांपा पहुंच गए.

लेकिन इस दौरान एक कार्यकर्ता का हाथ जलते-जलते बचा. आग की लपटों में घिर चुके बीजेपी कार्यकर्ता को अन्य कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों ने बचाया.

घटना रविवार 17 सितंबर की है, जब पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन के लिए निकली शोभा यात्रा के दौरान गांजे से भरी SUV ने लोगों को कुचल दिया था.

इसी घटना के विरोध में अकलतरा नगर शास्त्री चौक में बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जा रहा था.

शास्त्री चौक पर CM भूपेश बघेल के पुतले को जलाने के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डाला. पुलिसकर्मियों ने पुतला छीनने की कोशिश की.

लेकिन इस झूमाझटकी में किसी ने पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. जिससे भाजयुमो कार्यकर्ता सुमित सिंह के हाथ में आग लग गई.

कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई, तब बड़ी घटना टल सकी.  बताया गया है कि बिलासपुर के हॉस्पिटल में भाजयुमो कार्यकर्ता का इलाज जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ में शुरू हो गई हैं नई चर्चाएं
Next post 370 हटने से पहले 80% फंड नेताओं की जेब में जाता था, मोहन भागवत