महिला समेत गांजा तस्कर पकड़ाए

गांजा की तस्करी करते हुए एक महिला समेत 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। ये दोनों लगभग 21 किलो गांजा लेकर जगदलपुर से बस के माध्यम से बिहार जा रहे थे।

इनके पास से बरामद किए गए गांजा की कीमत महज 1 लाख 5 हजार रुपए है। बुधवार को इन दोनों को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भी भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक महिला समेत 2 लोग ओडिशा से गांजा की तस्करी कर जगदलपुर आए हैं।यहां बस स्टैंड से बस बदल कर फिर वे रायपुर होते हुए बिहार जाएंगे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस बुधवार को बस स्टैंड में दिनभर पहरा देती रही।

इसी बीच एक युवक और उसके साथ एक महिला बस स्टैंड में दिखे । इनके पास एक बड़ा सा बैग था। जो रायपुर जाने वाली बस में बैठ रहे थे। पुलिस को इन दोनों पर संदेह हुआ, जिसके बाद दोनों को रोक कर पूछताछ की गई।

महिला ने अपना नाम इंदु देवी (30) तो वहीं युवक ने अंशु मिश्रा (19) होना बताया। यह दोनों बिहार के गोपालगंज जिले के लछवार थाना इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो बैग में 21 किलो गांजा के पैकेट मिले।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, पुलिस गांजा की तस्करी को रोकने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। ओडिशा बॉर्डर से लेकर बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड सभी जगह नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post धर्मांतरण कराने आए युवक के साथ मारपीट,2 सिपाही निलंबित
Next post नौकरी लगवाने के नाम पर किया गैंगरेप