कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने के आरोप में दूल्‍हा समेत पांच पर मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के धार जिले एक अजीब वाकया हुआ। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक धार जिले के एक गांव में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में एक विवाह समारोह में जोर से बज रहे संगीत के साथ सैकड़ों लोगों के थिरकने के मामले में दूल्हे समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। यह घटना धार जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर कुक्षी तहसील के दही ब्लॉक के गांव ठेन्चा में रविवार रात को हुई।

शादी में लोगों के थिरकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वीडिया में सैकड़ों लोग थिरकते दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि डांस कर रहे लोगों में से कई ने ना तो मास्क पहना थे और ना ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया। कुक्षी के एसडीएम विवेक कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया वीडियो सामने आने के बाद दूल्हे, उसके पिताजी और डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।मध्य प्रदेश के धार जिले एक अजीब वाकया हुआ। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक धार जिले के एक गांव में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में एक विवाह समारोह में जोर से बज रहे संगीत के साथ सैकड़ों लोगों के थिरकने के मामले में दूल्हे समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। यह घटना धार जिला मुख्यालय से करीब 130 किलोमीटर दूर कुक्षी तहसील के दही ब्लॉक के गांव ठेन्चा में रविवार रात को हुई।

शादी में लोगों के थिरकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। वीडिया में सैकड़ों लोग थिरकते दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि डांस कर रहे लोगों में से कई ने ना तो मास्क पहना थे और ना ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया। कुक्षी के एसडीएम विवेक कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया वीडियो सामने आने के बाद दूल्हे, उसके पिताजी और डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिल्ली के स्कूलों में 20 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां
Next post जवाहर उद्यान के पास एसएलआरएम सेंटर में लगी आग