लॉन बॉल में पहली बार जीता स्वर्ण, देश को बर्मिंघम में मिला चौथा गोल्ड

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अब तक कुल 10 पदक जीत चुका है, जिसमें चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। उसने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया।

भारत के पदक विजेता
3 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम
3 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी
3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर

भारतीय महिला लॉन बॉल टीम ने जीता स्वर्ण

भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। उसने अफ्रीकी टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है। देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक मिला है। लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच अंकों की बढ़त हासिल कर ली है। 14वें एंड में टीम को पांच अंक मिले। इस तरह भारत 15-10 से आगे होकर फाइनल जीतने के करीब पहुंच गया है।

टेबल टेनिस, पुरुष टीम फाइनल में हरमीत देसाई और साथियान की जोड़ी ने योंग और येव पांग की जोड़ी को 13-11, 11-7, 11-5 से हराया। पांच मैचों के टीम गेम में भारतीय टीम ने सिंगापुर पर 1-0 की बढ़त बना ली है।भारत ने एंड 11 में शानदार वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर लिए हैं। इस तरह उसने दक्षिण अफ्रीका की बराबरी कर ली है। भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण की उम्मीद नहीं छोड़ी है। फिलहाल स्कोर 10-10 हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने एंड 9 में भी शानदार प्रदर्शन किया। उसने दो अंक और हासिल किए। अब भारतीय टीम की बढ़त घटकर सिर्फ दो अंकों की रह गई है। एक समय भारत छह अंक आगे था। भारत अभी भी मैच में 8-6 से आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post CBI के नाम पर सियासी बवाल,कांग्रेस नहीं दे रही अनुमति
Next post नेशनल हेराल्ड के दफ्तर सहित 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी