कृष्णा नागर बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल

कृष्णा नागर बैडमिंटन में जीता गोल्ड मेडल

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों के आखिरी दिन भी भारतीय खिलाड़ियों के मेडल जीतने का सिलसिला जारी है।

रविवार को पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने SH6 कैटेगरी में गोल्ड हासिल कर भारत की झोली में 19वां मेडल डाल दिया।

इसके साथ ही भारत ने इन खेलों में कुल पांचवां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है।

यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कृष्णा नागर से पहले सुहास यथिराज ने बैडमिंटन के SL4 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा था।

कृष्णा नागर के गोल्ड के बाद अब मिक्सड डबल्स में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल के लिए दावेदारी पेश कर रही है।

उनका मुकाबला जापानी जोड़ी से हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post “रहस्यमयी बुखार”, 50 से अधिक बच्चों की मौत
Next post 5% DA बढ़ाने की घोषणा,CM भूपेश ने किया ऐलान