अंबिकापुर में कैदी शिफ्ट करने आए दुर्ग के एएसआई जीवन प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी शराब के नशे में प्रतीक्षा बस स्टैंड पर बेसुध मिले। उनकी सरकारी इंसास राइफल लावारिस हालत में बंद दुकान के पास पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया। सूचना पर बस स्टैंड चौकी पुलिस ने राइफल जब्त कर दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित कर दिया है।




अंबिकापुर में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। दुर्ग जिले में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक और एक आरक्षक पर शराब के नशे में धुत होकर शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के पास पड़े मिले।
दोनों दुर्ग से एक कैदी को शिफ्ट करने के लिए अंबिकापुर केंद्रीय जेल आए थे। इस दौरान उनकी सरकारी इंसास राइफल लावारिस हालत में पड़ी मिलीइंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होते ही दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सहायक उप निरीक्षक जीवन प्रकाश एक्का और आरक्षक ऋषिकांत त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है।
