सीजेपी के नेता आशुतोष रांका को जन्मदिन के दिन ही पांच दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। उनके साथ प्रवक्ता सौरव दास को भी जंतर-मंतर पर कथित अनधिकृत प्रदर्शन के लिए जेल भेजा गया है।




जिंदगी के एक नए साल में कदम रखने का दिन जहां जश्न और खुशियों का होना चाहिए था, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका को जन्मदिन के दिन ही पांच दिन ही न्यायिक हिरासत की सजा मिली है। उनके साथ सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को भी उतनी ही अवधि के लिए जेल भेज दिया गया है।
सीजेपी के नेता आजिंक्य शिंदे के मुताबिक, सीजेपी के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा हुए थे। उन्होंने केवल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने इसे अनधिकृत और नियमों के खिलाफ मानते हुए कड़ी कार्रवाई की।
इस प्रदर्शन के चलते आशुतोष रांका और सौरव दास को गिरफ्तार कर पांच दिन के लिए जेल भेज दिया गया। हालांकि, बता दें कि दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई धरना प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित किए गए जंतर मंतर पर जबरन प्रदर्शन करने के लिए सीजेपी नेताओं की घुसपैठ पर किया है।
