वॉर सेक्रेटरी हेगसेथ ने साझा की तस्वीर। इस पार्ट पर भारत का सबसे बड़ा विदेशी निवेश था




अमेरिकी वॉर सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह पर हुए अमेरिकी हमले की तस्वीर साझा करते हुए दावा किया कि बंदरगाह का मैरीटाइम ट्रैफिक कंट्रोल टावर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।
अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों पर व्यापक हमलों के तहत चाबहार बंदरगाह के कंट्रोल टावर को निशाना बनाया, साथ ही शहीद बेहेश्ती और कलंतरी घाटों को भी नुकसान पहुंचाया। ईरानी सरकारी मीडिया IRIB और IRNA ने भी इस हमले की पुष्टि की है। चाबहार फ्री जोन ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख मोहम्मद सईद अरबाबी ने भी टावर के तबाह होने की पुष्टि की। गौरतलब है कि यह ईरान के साथ सीजफायर टूटने के बाद अमेरिका की पहली सैन्य कार्रवाई है।
CENTCOM के मुताबिक इस दौरान करीब 90 ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी उपकरण और नौसैनिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। चाबहार भारत के लिए भी रणनीतिक रूप से अहम है क्योंकि यह अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंचने का भारत का प्रमुख समुद्री मार्ग है।
