भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ एवं भिलाई इस्पात मजदूर संघ के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 01 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों, श्रमिकों, प्रतिनिधियों एवं संघ पदाधिकारियों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।





धरना-प्रदर्शन के माध्यम से संविदा श्रमिकों की 40% कटौती पर रोक लगाने, लंबित वेतन समझौते का शीघ्र क्रियान्वयन, एरियर्स भुगतान, आवास, चिकित्सा, इंसेंटिव, ठेका श्रमिकों के हितों की रक्षा तथा कर्मचारियों एवं श्रमिकों की अन्य महत्वपूर्ण मांगों के समाधान की मांग प्रबंधन के समक्ष रखी गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रविशंकर सिंह, श्री सुदीप सेन गुप्ता, श्री अनिल कुमार सिंह, श्री अमित कुमार सिंह, श्री अरविंद सिंह, श्री संजय प्रताप सिंह, श्री हरिशंकर, श्री सुरेंद्र चौहान, शारदा गुप्ता, श्री विनोद उपाध्याय, श्री अनिल गजभिए, श्री दीनानाथ, श्री चंद्रकांत पटेल, श्री कैलाश सिंह, श्री अशोक कुमार, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री पूरनलाल, श्री आर. के. सोनी, श्री राजेंद्र ठाकुर, श्री राजेश पांडे, श्री अशोक कुमार यादव, श्री दीपक मिश्रा, श्री रमेश पांडे, श्री अरुण चंद्राकर, श्री अशोक सोनी, श्री नितिन दीक्षित, श्री रमेश कुहिकर, श्री रवि चौधरी, श्री संतोष मिश्रा, श्री अनूप शाह, श्री देवेंद्र चंद्राकर, श्री मोहंती, श्री डी. एन. तिवारी, श्रीमती उमा सिंह, श्री लोकनाथ, श्री उमेश सिंह, श्री के. के. सिंह, श्री राकेश उपाध्याय, श्री अजय धुर्वे, श्री आनंद तथा श्री एम. रूद्र मूर्ति सहित अनेक कार्यकारिणी सदस्य, प्रतिनिधि कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।
