IED ब्लास्ट, गंभीर रूप से घायल हुए CRPF 153 बटालियन के ASI

बीजापुर: नक्सलियों ने एक बार अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में CRPF 153 बटालियन के ASI गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए ले जाया गया है। इस घटना के बाद जवानों ने सर्चिंग बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पेगडापल्ली-सुनील चौकी क्षेत्र में नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। CRPF 153 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। जब जवान IED बम के पास पहुंचे तो नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया।

ब्लास्ट में CRPF 153 बटालियन सहायक उप निरीक्षक मोहम्मद असलम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए बासागुड़ा के फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक उच्च केंद्र में ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिवालिया हो चुका श्रीलंका,सेना से छीनने जा रहा रोजगार
Next post पतंग के मांझे से कटा मासूम का गला, डॉक्टरों ने बचाई जान