एक्टिवा में लगा दी आग,सर्विसिंग में देर होने पर

बिलासपुर:   शनिवार की दोपहर तिफरा स्थित होंडा कंपनी के शोरूम व वर्कशाप में एक्टिवा की सर्विसिंग में देर होने पर युवक भड़क गया। उसने अपनी गाड़ी को एजेंसी के सामने खड़ा किया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोग डरकर भागने लगे। एजेंसी संचालक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

राजीव गांधी चौके के पास रहने वाला नितिन लाल शनिवार को अपनी एक्टिवा को सुधरवाने के लिए तिफरा स्थित होंडा एजेंसी आया था। उसकी गाड़ी की सर्विसिंग में देर हो रही थी, इससे युवक नाराज हो गया। उसने अपनी एक्टिवा को एजेंसी के सामने खड़ा किया और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

भीड़ वाले इलाके में वाहन में आग लगने से हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग किसी बड़े हादसे के डर से भागने लगे। एजेंसी के कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने रेत और पानी डालकर किस तरह आग पर काबू पाया। तब गाड़ी जलकर खाक हो गई थी।

इस घटना से एजेंसी के स्टाफ व अन्य लोग घबरा गए। बाइक से उठती आग की लपटें देखकर लोग डर गए। एजेंसी में बड़ी संख्या में गाड़ी रखी थीं। यदि आग फैलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। एजेंसी संचालक ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की टीम जांच करने घटना स्थल पहुंची। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। युवक ने बताया कि उसने जांजगीर से गाड़ी खरीदी थी। इसमें समस्या होने पर बनवाने के लिए एजेंसी आया था। लेकिन वहां काफी समय लग रहा था। इससे उसे गुस्सा आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उमा भारती ने किया परिजनों का परित्याग, अब कहलाएंगी ‘दीदी मां’
Next post कांग्रेसी नेता धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार,NGO के नाम पर