भारत समेत कई देशों में देखा सूर्य ग्रहण

दिवाली के एक दिन बाद देश-दुनिया में सूर्य-ग्रहण देखा गया। कई शहरों में सूर्य ग्रहण हुआ और सूर्यास्त के साथ ही ग्रहण भी खत्म हो गया। यह सूर्य ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया।

दिल्ली में आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण दिखा। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में सूर्यग्रहण दिखाई दिया।

प्रयागराज और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया। ग्रहण के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी ली।केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के जम्मू शहर और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भी सूर्यग्रहण का नजारा देखा गया। चंडीगढ़ में सूर्य के पीछे लाल आसमान बहुत खूबसूरत लग रहा है।

लखनऊ में सूर्यग्रहण दिखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दूरबीन की मदद से सूर्यग्रहण का नजारा देखा। चेन्नई में भी सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। लाल आसमान के बीच चमकते सूरज की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।

ओमान की राजधानी मस्कत में दोपहर 2.49 बजे सूर्यग्रहण शुरु हुआ और शाम 4.58 बजे 36 प्रतिशत ग्रहण के साथ खत्म हुआ।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन से भी आंशिक सूर्यग्रहण का नजारा दिखा। लोग सोशल मीडिया पर सूर्यग्रहण की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।

पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखा। वीडियो कोलकाता का है जहां खूबसूरत सूर्यास्त देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राजीव गांधी फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट का FCRA लाइसेंस हुआ कैंसिल
Next post नाथद्वारा स्थित श्रीनाथ मंदिर में होती है अन्नकूट की लूट