बोरीवली में इमारत ढही, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र  राजधानी मुंबई में बोरीवली इलाके में पांच मंजिला जर्जर इमारत गिर गई है। हालांकि इमारत गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इमारत खाली थी, इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, फायर ब्रिगेड मलबे में किसी व्यक्ति के दबे होने की जांच कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि बोरीवली पश्चिम में साईबाबा नगर में साईंबाबा मंदिर के पास गीतांजलि बिल्डिंग दोपहर करीब 12.30 बजे गिर गई। सूचना मिलने के बाद मुंबई दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, दो बचाव वैन और अन्य वाहन पुलिस और नागरिक वार्ड के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

 

जर्जर इमारत को खाली कराया गया था

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आर-सेंट्रल वार्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत को जीर्ण-शीर्ण घोषित कर दिया गया था। इस वजह से इसे खाली करा दिया गया था। अधिकारी ने कहा कि फायर ब्रिगेड जांच कर रही है कि मलबे में कोई फंसा ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मद्रास हाई कोर्ट, सभी ला कालेजों में हों अंबेडकर की तस्वीरें
Next post वृंदावन बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय में,मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत कई गंभीर रूप से घायल