आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अवैध,सुप्रीम कोर्ट,

आर्य समाज का मैरिज सर्टिफिकेट अवैध,सुप्रीम कोर्ट,

देश सुप्रीम कोर्ट ने  आर्य समाज की तरफ से जारी किए जाने वाले मैरिज सर्टिफिकेट को अवैध करार दिया। कोर्ट ने मध्यप्रदेश की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप के आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी दी है। लड़की के घरवालों ने उसे नाबालिग बताते हुए लड़के पर अपहरण और रेप का केस दर्ज करा रखा है। वहीं युवक का कहना था कि लड़की बालिग है। उसने अपनी मर्जी से विवाह का फैसला किया है। यह विवाह आर्य समाज मंदिर में हुआ है। सुनवाई के दौरान बेंच ने आर्य समाज के विवाह प्रमाण पत्र को वैध मानने से इनकार कर दिया और आरोपी की याचिका को खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गड्ढे में फंसा मजदूर, बचाने की हड़बड़ाहट में सिर धड़ से अलग
Next post शॉट परफ्यूम एड पर सरकार सख्त, दिए रोकने के आदेश