बादल छाने और हल्की बारिश के आसार

छत्‍तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त दक्षिण हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

रायपुर में आंशिक बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजनांदगांव और जगदलपुर सर्वाधिक गर्म रहे। दोनों ही क्षेत्रों का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जगदलपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री और राजनांदगांव का तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान के ऊपर 2.1 किमी ऊंचाई तक है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त दक्षिणी हवाओं का आगमन होने की संभावना है। इससे शुक्रवार चार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या छींटे पड़ सकते है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कमर पर जमी चर्बी को कम करने में काफी असरदार ये 3 एक्सरसाइजेस
Next post बाइक को चपेट में लेकर ओवरब्रिज से नीचे गिरा ट्रक,4 की मौत