जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के दर्शन में आ रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 3 की मौत

राजनांदगांव। जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं।

श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी है। इससे गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा महाराष्ट्र के सालेकसा के पास का बताया जा रहा है। ये सभी सतना से आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार,मध्यप्रदेश के सतना से श्रद्धालु जैन मुनि विद्यासागर जी महाराज के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान सालेकसा महाराष्ट्र के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

वही इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई हैं। मृतकों की पहचान आशीष जैन जितेंद्र जैन व एक अन्य के रूप में हुई है।

हादसे के वक्त गाड़ी में 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची सालेकसा पुलिस जांच में जुटी है। यह सभी श्रद्धालु सतना से छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के लिए निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सिपाही भर्ती में पेपर आऊट कराने का झाँसा देकर ठगी करने वाले तीन को किया गिरफ्तार
Next post सस्ता मार्केट के मूल आबंटिती को मिला कब्जा