स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती की तारीखें तय

स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती की तारीखें तय

रायपुर  जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के शैक्षिक और गैर शैक्षिक पदों के लिए 31 मई को वाॅक इन इंटरव्यू आयोजित किया गया था। अधिक आवेदन मिलने की वजह से इंटरव्यू के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है। 1 जून बुधवार को सुबह 10 बजे से शिक्षक, कोआर्डिनेटर कम काउंसलर एवं भृत्य पद हेतु इंटरव्यू लिया जाएगा। 2 जून गुरुवार को 10 बजे से सहायक शिक्षक (प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी) एवं स्वीपर पद के लोग आएंगे, 3 जून शुक्रवार को 10 बजे से आया पद के लिए वाक इन इंटरव्यू आयोजित होगा।

मंगलवार को बैरन बाजार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज कैंपस में आवेदकों को बुलाया गया था। कुल 27 पदों के लिए 4000 से ज्यादा लोग आवेदन करने पहुंच गए। भीड़-भाड़ और धक्का-मुक्की के बीच फॉर्म देने और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई । भीड़ इतनी थी कि फॉर्म बांटने की बजाय भीड़ पर फेंके जा रहे थे। भर्ती में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में महिलाएं भी दूरदराज के इलाकों से पहुंची हुई थी । साथ में छोटे बच्चे भी थे जो पूरे दिन धूप में परेशान होते रहे।

पंडित आरडी तिवारी, बीपी पुजारी, शहीद स्मारक, माना कैंप और बिन्नी सोनकर शासकीय अंग्रेजी स्कूल में 1-1 काउंसलर यानी की कुल 5 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। इन्हें हर महीने 15 हजार रुपए का मानदेय मिलेगा।
बिन्नी सोनकर स्कूल को छोड़ बाकी स्कूलों में हिंदी, इंग्लिश, विज्ञान, गणित संस्कृत, कला के 1-1 शिक्षक की भर्ती की जानी है, आर्ट्स और साइंस के 3-3 सहायक शिक्षक प्राइमरी स्कूल के लिए, चपरासी के चार पद, स्वीपर के दो पद, प्री प्राइमरी के लिए शिक्षकों के 2 पद, आया के दो पद, स्वीपर का एक पद स्वीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सिद्धू मूसेवाला के अंतिम विदाई, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Next post VIP नंबरों की ई-नीलामी,0001, कीमत एक लाख रुपए