मंत्री का खास बताकर युवकों से लाखों की ठगी

मंत्री का खास बताकर युवकों से लाखों की ठगी

रायपुर  ठग अब नए-नए पैंतरे आजमाने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान नामक युवक ने पहले राज्य के पीएचई मंत्री रुद्र गुरु के साथ किसी कार्यक्रम में अपनी तस्वीर खिंचा ली। और फिर खुद को मंत्री महोदय का खासमखास बताकर राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में ‘ठगी की दुकान’ भी खोल ली। इतना ही नहीं वह खुद को कांग्रेस नेता भी बताने लगा। अपनी इन्हीं तरकीबों से करीब 30 बेरोजगार युवकों को ठग चुके हुसैन रिजवी पर पुलिस ने चार सौ बीसी का केस दर्ज किया है। उसने राज्य के 30 से ज्यादा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर ली है। पुलिस के मुताबिक अब तक 5 पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चोरी करने वाले 3 आरोपी बालोद से गिरफ्तार
Next post शुष्क इंडिया चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार