CBI के नाम पर सियासी बवाल,कांग्रेस नहीं दे रही अनुमति

रायपुर. छत्तीसगढ़ में सीबीआई के नाम पर सियासी घमासान मचा हुआ है. बीजेपी सरकार द्वारा जांच की अमुमति नहीं दिए जाने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दे रही है. तो वहीं कांग्रेस सीबीआई की मंशा पर सवाल उठा रही है. दरअसल सीबीआई ने छत्तीसगढ़ सरकार से आधा दजर्न मामलों की जांच करने के लिए आने की अनुमति मांगी है. जिस पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है.

बीजेपी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर सरकार के द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने पर कोर्ट तक जाने की चेतावनी दे रही है. बीजेपी की ओर से पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर सरकार सीबीआई को जांच की अनुमति नहीं देती है तो मान लिया जाएगा कि सरकार भ्रष्टाचार को बचा रही है

कांग्रेस का कहना है कि सीबीआई की मंशा ठीक नहीं
सीबीआई के नाम पर सियासी बखेड़े पर जवाब देते हुए सरकार के प्रवक्ता मंत्री रविंद्र चौबे ने दो टूक कहा कि कोर्ट जाने की स्वतंत्रा सभी को है. इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. लेकिन बीजेपी की ओर से सरकार की मंशा पर सवाल को लेकर जवाब देते हुए कहा कि सीबीआई जांच के बहाने राज्य में लागू योजनाओं को रोकने की तैयारी में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बिहार का हत्या आरोपी भिलाई में पकड़ा गया
Next post लॉन बॉल में पहली बार जीता स्वर्ण, देश को बर्मिंघम में मिला चौथा गोल्ड