रामपुर में खिला कमल, सपा के आसिम हारे

रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हराया। वहीं, आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर बढ़ रहे हैं। निरहुआ सपा के धर्मेंद्र यादव से 14 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी निरहुआ निर्णायक बढ़त की ओर हैं। वह 10859 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 289376 मत मिले हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 278517 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 246838 वोट प्राप्त हुए हैं। बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली ने हार स्वीकार कर ली है, वह मतगणना स्थल से लौट गए हैं।

चुनाव नतीजों पर भाजपा कार्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उपचुनाव के नतीजों पर सीएम योगी बात करेंगे।

आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 13759 वोटों से आगे चल रहे हैं। निरहुआ को 273971 मत प्राप्त हुए हैं। सपा के धमेंद्र यादव को 260212 वोट मिले हैं। जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 232069 मत प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post एक्सिस बैंक में 16 करोड़ का फर्जीवाड़ा, बैंक मैनेजर सहित सात गिरफ्तार
Next post ड्रग इंस्पेक्टर ने बोरे में भरकर रखे थे करोड़ों रुपये