करप्शन में डूबी भूपेश सरकार मंत्री ही खोल रहे पोल, रमन सिंह

छत्तीसगढ़ में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने सार्वजनिक रूप से कोरबा कलेक्टर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इससे भाजपा को बैठे- बैठाए सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। भाजपा के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि मैं पहले से कह रहा हूं कि कांग्रेस ने कलेक्टर को कलेक्टिंग (संग्रहण) एजेंट बना दिया है।

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया एप कू पर राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि करप्शन में डूबी भूपेश सरकार की पोल अब उनके मंत्री ही खोल रहे हैं!

मंत्री ही कह रहे हैं कि कोरबा कलेक्टर भ्रष्टाचार में डूबी हैं। मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि कांग्रेस ने कलेक्टर को कलेक्टिंग एजेंट बना दिया है। बोली लगाकर जब कलेक्टर बनाया जाएगा तो इसी तरह भ्रष्टाचार होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार के एक मंत्री सार्वजनिक तौर पर कलेक्टर को चेतावनी दे रहे हैं, कांग्रेस के लोग अपनी ही सरकार के मंत्री पर तबादले के नाम पर उगाही का खुलेआम आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और नेता सरकारी अफसरों से बदसलूकी कर रहे हैं। साय ने कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर शासन-प्रशासन नहीं चला पाने का ताना मारते थे, अब न तो घोड़ा और न ही घुड़सवार उनके काबू में हैं।

आखिर शासन-प्रशासन की यह भूपेश-शैली छत्तीसगढ़ को और कितना शर्मसार करेगी? बता दें कि मंत्री अग्रवाल ने कोरबा में ही एक कार्यक्रम के दौरान वहां के कलेक्टर पर विभिन्न् पदों पर रहते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गला रेत कर ग्रामीण की हत्या,आपसी रंजिश या नक्सल वारदात
Next post नरेन्द्र मोदी, सबका साथ सबका विकास सिर्फ नारा नहीं, यह हमारा कमिटमेंट