कवासी लखमा ने दंतेवाड़ा MLA को बताया CM

कवासी लखमा ने दंतेवाड़ा MLA को बताया CM

आबकारी मंत्री कवासी लखमा की भाषण देते हुए जुबान फिसल गई। दंतेवाड़ा जिले के प्रवास पर रहे मंत्री ने जनता से छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के विकास का बखान करते हुए स्थानीय विधायक देवती कर्मा को मुख्यमंत्री बता दिया है। मंत्री कवासी लखमा की भाषण देते हुए की लगभग 27 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर पालिका में 27 जनवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने कवासी लखमा पहुंचे थे। इसमें दंतेवाड़ा की विधायक देवती कर्मा समेत अन्य कांग्रेस के नेता भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जनता को आबकारी मंत्री संबोधित किए।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि मुंबई, रायपुर में रैंप बन रहा है। हमारे क्षेत्र में सड़क, पुल बने। स्कूल और आश्रम बने। इसी आशा के साथ हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हमारी मुख्यमंत्री देवती कर्मा जी, हमारे 12 विधायक सब क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। अभी मंगल बोर रहा था कि यदि आप की सरकार में नहीं बनेगा तो कभी नहीं बनेगा। वो ठीक बोल रहा था।

डेढ़ साल पहले मंत्री कवासी लखमा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ दंतेवाड़ा प्रवास पर आए थे। जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बता दिया था। उस समय भी कवासी लखमा की वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई थी। BJP ने भी इसकी जमकर खिल्ली उड़ाई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अपर कलेक्टर बता कर सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी आरोपित गिरफ्तार
Next post भाजपा ने 91 उम्मीदवारों की सूची जारी