कांग्रेसियों ने लगाए CM के खिलाफ नारे

नए जिलों की घोषणा के बाद अम्बागढ़ चौकी में हुए विरोध-प्रदर्शन से कांग्रेस संगठन नाराज है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ल ने अम्बागढ़ चौकी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्रदर्शन में शामिल खुज्जी विधायक छन्नी साहू से कुछ पूछा तक नहीं गया है।

मामला 15 अगस्त का है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में चार नए जिले बनाने की घोषणा की। इसमें राजनांदगांव से अलग कर मोहला-मानपुर जिले का नाम भी था। घोषणा के कुछ देर बाद ही अम्बागढ़ चौकी में बड़ा प्रदर्शन हो गया। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के स्थानीय नेता-कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। इस विरोध में खुज्जी की कांग्रेस विधायक छन्नी साहू भी साथ थी। ये लोग कई सालों से अंबागढ़ चौकी को जिला बनाने की मांग रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी के खिलाफ भी नारे लगे। 15 अगस्त को दोपहर से दिन भर तक मानपुर-मोहला राजमार्ग में बंद रहा। पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश करती रही मगर वो नहीं माने। बाद में स्थानीय कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने रायपुर पहुंचा। सोमवार को यह घोषणा हुई कि प्रस्तावित नए जिले का नाम मोहला-मानपुर-चौकी होगा। इसके बाद विरोध शांत हुआ।

ब्लॉक अध्यक्ष को नोटिस देने और विधायक से कुछ नहीं पूछे जाने के सवाल पर कांग्रेस के नेता असहज हैं। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा, यह पार्टी का आंतरिक मामला है। इससे लोगों का कोई मतलब नहीं होना चाहिए। ऐसे में किसको नोटिस जारी हुआ है, किसको नहीं इसपर वे कुछ नहीं कह सकते। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारी से जवाब मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post C-17 विमान, भारतीय राजदूत समेत 120 लोगों को लाया गया वापस
Next post सरकारी विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी