14 वोट से हार के बाद कांग्रेस प्रत्याशी को हार्ट अटैक, से चली गई जान

मध्य प्रदेश  नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। राज्य में अधिकतर नगर निगम और नगर पालिका, नगर परिषद में भाजपा ने परचम लहराया है। कई जगह कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

इस बीच रीवा में हार के तुरंत बाद सदमे से एक कांग्रेस प्रत्याशी की मौत हो गई है। रीवा के वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण की जान चली गई है। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी से महज 14 वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

रीवा हनुमना के वार्ड 14 से कांग्रेस पार्टी ने हरिनारायण को उम्मीदवार बनाया था। वह अनुमना मंडल के अध्यक्ष भी थे। हरिनारायण को जीत की पूरी उम्मीद थी।

लेकिन रविवार को जब परिणाम आए तो उनकी उम्मीदें टूट गईं। निर्दलीय प्रत्याशी ने उन्हें 14 वोट से हरा दिया।

सदमा हरिनारायण सहन नहीं कर पाए। उन्हें हार के तुरंत बाद हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई। हरिनारायण की मौत से उनके परिजनों और समर्थकों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हरिनारायण ने चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत की थी और वह जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post टीए बिल्डिंग में एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Next post छात्रा की मौत से गुस्साई भीड़, स्कूल की बसों में लगाई आग; पथराव में 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल