नवरात्र में निकाली गई झांकी में आग, हजारों लोगों की भीड़ में मचा हड़कंप

कोरबा: नवरात्र पर झांकी के दौरान अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। ये आग उस समय लगी जब हजारों की मात्रा में श्रद्धालु झांकी में शामिल हुए थे। तभी अचानक तेज आग की लपटें उठने लगी। जिसके बाद आसपास खड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार ये झांकी हर साल चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हिंदू समाज की ओर से निकाली जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। माता की शोभायात्रा करीब साढ़े 6 बजे सीतामढ़ी से कोरबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान झांकी में अचानक आग लग गई।

इसके बाद झांकी के बैठे व्यक्ति ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में वो भी झुलस गया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

शोभायात्रा में हजारों की मात्रा में लोग शामिल थे। इसमें महिलाओं और बच्चों का भी समूह था। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा था। इसमें पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगी हुई थी।

उसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आई। आग किन कारणों से लगी है, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुर्ग नगर निगम में फ्लैक्स घोटाला, पूर्व कमिश्नर सुनील अग्रहरि सहित चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
Next post हनुमान जयंती के लिए सभी राज्यों को ने जारी की एडवाइजरी: गृह मंत्रालय