सैफ अली खान पर हमला मामले में नया अपडेट, बंगाल से महिला गिरफ्तार; आरोपी से क्या है कनेक्शन?

कोलकाता। मुंबई पुलिस ने बंगाल के नदिया जिले में तलाशी अभियान चलाया और अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पूर्व में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था। 

दरअसल, मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को बंगाल पहुंची और सैफ अली पर हमला मामले में जिले के चापड़ा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है और वह गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित है। 

आरोपी का महिला से है परिचय

फकीर सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया। महिला बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है। सोमवार को पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई है।

मुंबई में सैफ के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर चाकू से छह बार वार किया था। सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

सैफ की हालत में अब सुधार

डॉक्टरों ने कहा है कि चाकू का घाव अभिनेता की रीढ़ के पास था। उन्होंने यह भी कहा कि चाकू उनकी रीढ़ की हड्डी से सिर्फ 2 मिमी दूर था। डॉक्टरों ने ये भी कहा कि सैफ की हालत में अब सुधार हो रहा है। उन्हें एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 2 करोड़ में भी नहीं दी जमीन तो सरकार ने घर के चारों तरफ बना दिया हाईवे, अब चचा को हो रहा पछतावा!
Next post अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बिक्री करने वालो को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता