आंवला

आंवला के हैं बहुत अनोखे फायदे,सेहत के लिए रामबाण

आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है. आंवला को सेहत के लिए अमृत के समान माना जाता है. इसके सेवन से कई बीमारियों को बचा सकता है. आंवला का मुरब्बा, कैंडी, चटनी, अचार समेत कई रूपों में सेवन किया जाता है. आइए जानते हैं इसके फायदे.

यह वही छोटा और खट्टा फल है, जिसे अमृत समान माना जाता है. इसे आंवले के नाम से जानते हैं. इसे स्वस्थ्य व्यक्तियों के लिए अमृत और रोगियों के लिए वरदान कहा गया है. इसका प्रयोग अनेक प्रकार से किया जाता है.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ने बताया कि आंवले का सेवन शरीर के लिए संजीवनी समान है. यह नाक से खून निकलना, गले की खराश, हिचकी, उल्टी-दस्त, कब्ज, पाचन तंत्र, सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार, बवासीर,पीलिया, डायबिटीज,धातु रोग, कैंसर से बचाव, गठिया, कुष्ठ रोग, खुजली, चर्म रोग, दांतों के लिए, हृदय और नसों की समस्या में बेहद लाभकारी और गुणकारी होता है.

जो रोज आंवले का सेवन करते हैं, उनकी कभी  इम्यूनिटी पावर कमजोर नहीं हो सकती है. आंवला में  विटामिन C, विटामिन A, विटामिन B कॉम्‍प्‍लेक्‍स, पोटैश‍ियम, कैलशियम, मैग्‍नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं.

आंवले का  अनेकों प्रकार से प्रयोग किया जाता है.  आंवले  का जूस, आचार, मुरब्बा, चूर्ण, हलवा समेत अनेक प्रकार से सेवन किया जाता है. आंवला जूस 3 से 4 चम्मच दिन में एक या दो बार, आंवला पाउडर एक चम्मच सुबह खाली पेट, आंवला टैबलेट 1 से 2 गोली सुबह शाम और आंवला कैंडी एक दिन में 2 से 3 खाकर पानी का सेवन कर सकते हैं.

खासतौर से आंवले का सेवन सर्जरी कराने के बाद और पहले नहीं करना चाहिए. अन्य किसी रोग से ग्रस्त होने के दौरान इसका प्रयोग बिना आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लिए न करें.

Disclaimer: यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस अधीक्षक को नाबालिग के साथ थर्ड-डिग्री के आरोपों पर नोटिस भेजा
इस तारीख को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण, मोदी ने pm पद से दिया इस्तीफा Next post इस तारीख को हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण, मोदी ने pm पद से दिया इस्तीफा