Omicron का तीसरा केस, गुजरात में जिम्बाब्वे से आया शख्‍स पॉजिटिव

गुजरात में #Omicron प्रकार का पहला मामला जामनगर में सामने आया है। जिम्बाब्वे से आया एक व्यक्ति वैरिएंट से संक्रमित था। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उसका नमूना पुणे भेजा गया है।

देश में ओमिक्रोन वेरिएंट का यह तीसरा मामला है। मनोज अग्रवाल, एसीएस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गुजरात ने बताया कि जामनगर में एक व्यक्ति ओमिक्रोन पॉजिटिव मिला है।

हमने उसे आइसोलेट कर दिया है और उसकी निगरानी कर रहे हैं। वह जहां रह रहे हैं वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इलाके में हम लोगों की ट्रेसिंग, टेस्टिंग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘जवाद’ चक्रवात से खतरा टला
Next post किरंदुल में 16 नक्सलियों ने किया समर्पण