सोशल मीडिया स्टार लीला नागवंशी ने आत्महत्या कर ली

रायगढ़:  सोशल मीडिया स्टार 22 साल की लीला नागवंशी ने आत्महत्या कर ली. खबर है कि उसने अपने घर की छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिवार वालों ने लीला का शव फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था. यह घटना रायगढ़ के केलो बिहार कॉलोनी की है.

जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की वजह पता चल पाएगी. बता दें कि लीला नागवंशी सोशल मीडिया स्टार थीं और अक्सर चर्चा में रहती थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया ओबीसी आरक्षण
Next post प्रेमी शहबाद खान ने युवती की पेचकस से गोदकर की हत्या